गुरुवार, 9 अगस्त 2007

भागो संतराम आया...

संतराम, हिसार का रहने वाला एक शख्स...उम्र करीब चालीस साल। पिछले करीब सात-आठ महीनों से मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। करीब आठ महीने पहले आईबीएन-7 एक खबर चलाता है...हां सिर्फ खबर नहीं बल्कि एक्सक्लूसिव खबर। हिसार के संतराम के पीछे एक नाग पड़ा है। उस नाग की डर से वो पिंजड़े में कैद हो कर रहता है....नाग करीब नौ साल से उसके पीछे पड़ा है......... फिर नाग कैसे पीछे पड़ा और क्यों पीछे पड़ा....इस सब पर चर्चा की गई। संतराम भी हिट प्रोग्राम भी हिट। इसके करीब एक महीने बाद यही संतराम आजतक पर नज़र आया......वही संतराम...वही नाग...और वही पिंजड़ा....वही वजह...वही चर्चा..। पर इस बार भी ये सिर्फ खबर नहीं थी... बल्कि एक्सक्लूसिव खबर थी। एक महीने बाद भी ना संतराम बदला था ना उसकी परेशानी...हां चैनल जरूर बदल गया। आज फिर अचानक इंडियाटीवी पर वही संतराम नजर आने लगा। एक पल के लिए लगा कि शायद अब संतराम को नाग से छुटकारा मिल गया होगा...पर नहीं...संतराम भी वही आठ महीने पुराना वाला था...और खबर भी वही...और नाग अब तक उसके पीछे पड़ा था...न नाग बदला..न संतराम बदला और न ही पिंजड़ा बदला...पर खबर इस बार भी एक्सक्लूसिव ही थी।

1 टिप्पणी:

Ragini Puri ने कहा…

भई आशंका तो ये भी जताई जा रही है कि त्रिवेणी और दूसरे कई और नए चैनल के आने के बाद उन पर भी संतराम एक्सक्लूसिव बनकर छाने की तैयारी किए बैठे हैं।